{"_id":"59b813084f1c1bed7f8b655e","slug":"91505235720-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9.24 करोड़ की लागत से बनेगा एफएम रेडियो स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9.24 करोड़ की लागत से बनेगा एफएम रेडियो स्टेशन
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9.24 करोड़ की लागत से
बनेगा एफएम रेडियो स्टेशन
क्रासर
सांसद वरुण गांधी के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी
जिला उद्योग केंद्र के पास होगी स्थापना
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। सांसद वरुण गांधी के प्रयास से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जिले में एक एफएम रेडियो सेंटर स्थापना की मंजूरी पहले ही दे दी थी। मंत्रालय ने इसके लिए नौ करोड़ 24 लाख रुपये भी मंजूर कर दिया था। प्रशासन ने निर्माण के लिए भूमि का चयन भी कर लिया है। मंगलवार को कैबिनेट की ओर से रेडियो स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दे दी गई।
सांसद वरुण गांधी का एक प्रयास फिर रंग लाया है। वर्ष 2016 में सुल्तानपुर सांसद वरुण गांधी ने रेडियो स्टेशन के निर्माण के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र भेजा था। सांसद वरुण गांधी की पहल एवं प्रयास पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जिले में रेडियो स्टेशन निर्माण को मंजूरी देकर निर्माण के लिए नौ करोड़ 24 लाख रुपये स्वीकृत कर दिया था। प्रसारण मंत्रालय के पत्र पर जिला प्रशासन ने शहर में स्थित जिला उद्योग केंद्र के पास स्थित भूमि का चयन करके रिपोर्ट भेज दी थी। रिपोर्ट में भूमि का स्वामित्व नहीं भेजे जाने पर सांसद वरुण गांधी ने डीएम को पत्र भी लिखा था। सांसद ने अपने पत्र के माध्यम से डीएम को भूमि की स्थिति से महानिदेशक आकाशवाणी को अवगत कराने का निर्देश देते हुए की गई कार्यवाही की जानकारी मांगी थी। उनके प्रस्ताव पर सूचना प्रसारण मंत्रालय के शकील अहमद जमीन देखने आए थे। इसकी रिपोर्ट उन्होंने केंद्र को सौंप दी थी। मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की ओर से सुल्तानपुर में आकाशवाणी केंद्र के निर्माण को मंजूरी दे दी गई। सांसद वरुण गांधी के जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी दयाराम अटल ने बताया कि सांसद की ओर से वर्ष 2016 में रेडियो स्टेशन के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलना हर्ष का विषय है।