{"_id":"59a841234f1c1b3e738b49bd","slug":"91504198947-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक जख्मी
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो ट्रकों की भिड़ंत
में चालक जख्मी
क्रासर-
लोहरामऊ बाजार में हुई दुर्घटना
फोटो संख्या-2
अमर उजाला ब्यूरो
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात के लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लोहरामऊ कस्बे के पास बुधवार की देर रात दो मिनी ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक का चालक बलवीर (45) पुत्र सुमिरन निवासी हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गया। बलवीर को स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला गया। ट्रक पर सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से दुर्घटना में घायल ट्रक चालक को सीएचसी भदैंया ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे हटवाया।