फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   946 बच्चों को भ्रमण कराएगा माध्यमिक शिक्षा महकमा-1

946 बच्चों को भ्रमण कराएगा माध्यमिक शिक्षा महकमा-1

Thu, 31 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
946 बच्चों को भ्रमण कराएगा माध्यमिक शिक्षा महकमा-1
946 बच्चे करेंगे शैक्षिक भ्रमण
विज्ञापन

क्रासर

कक्षा नौ के टॉपर बच्चे किए जाएंगे शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने की कवायद में जुटे शासन ने शैक्षिक सत्र 2017-18 में बच्चों का शैक्षिक भ्रमण करवाने का निर्णय लिया है। शासन के निर्णय के बाद राज्य परियोजना निदेशक संजय अग्रवाल ने सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र भेजकर कक्षा नौ में अध्ययनरत मेधावी 946 बच्चों का चयन करने का निर्देश दिया है। पत्र में एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए प्रति छात्र 200 रुपये (100 रुपये यात्रा तथा 100 रुपये जलपान आदि) की दर से धन आवंटित करते हुए भ्रमण कार्यक्रम पूरा करवाने को कहा है। निदेशक का पत्र मिलने के बाद सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने जिले के 32 राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर कक्षा नौ में अध्ययनरत मेधावी बच्चों का चयन करते हुए बच्चों की सूची कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया है। जल्द बच्चों के चयन की सूची प्राप्त नहीं होने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है। एएओ ने बताया कि चयनित 946 बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उन्हें लखनऊ के अलीगंज स्थित आंचलिक विज्ञान नगरी ले जाया जाएगा। भ्रमण कार्यक्रम की निगरानी तथा बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए दो अध्यापक व दो अध्यापिकाओं को भी नामित किया गया है। बच्चों की सूची विद्यालय से प्राप्त होते ही बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed