फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अनुदान नहीं मिलने से भड़के फतेहपुर मवइया के ग्रामीण

अनुदान नहीं मिलने से भड़के फतेहपुर मवइया के ग्रामीण

Sat, 17 Jun 2017 02:47 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
अनुदान नहीं मिलने से भड़के फतेहपुर मवइया के ग्रामीण
अनुदान न मिलने से भड़के फतेहपुर मवइया के ग्रामीण
विज्ञापन

गौरीगंज। इंदिरा आवास आवंटित होने के बावजूद अनुदान की राशि नहीं मिलने से भड़के फतेहपुर मवइया के ग्रामीण शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने सीडीओ कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने आवंटित आवास का अनुदान जल्द खाते में ट्रांसफर करने के साथ ही दोषी बीडीओ बहादुरपुर व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने मांगें पूरी नहीं होने पर अनशन का अल्टीमेटम दिया है।

बहादुरपुर विकास खंड के फतेहपुर मवइया गांव में वित्तीय वर्ष 2014-15 में कई लाभार्थियों को इंदिरा आवास आवंटित हुआ था। आवास आवंटन के बाद विभाग ने लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करते हुए आवास निर्माण करने का आदेश दिया था। अनुदान राशि व आदेश मिलने के बाद लाभार्थियों ने आवास निर्माण भी शुरू कर दिया था। निर्माण कार्य आधा पूरा होने के बाद लाभार्थियों ने अनुदान की दूसरी किस्त के लिए विभाग के पास आवेदन किया था। बावजूद इसके आज तक अनुदान की दूसरी किस्त खाते में ट्रांसफर नहीं होने से नाराज ग्रामीण शुक्रवार को किसान नेता रीता सिंह की अगुवाई में सीडीओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए सीडीओ अपूर्वा दुबे को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने स्वीकृत आवास आवंटन की दूसरी किस्त जल्द खाते में ट्रासंफर करने के साथ ही दोषी खंड विकास अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने मांगें पूरी नहीं होने पर अनशन का अल्टीमेटम दिया है। प्रदर्शन में गीता, प्रभावती, श्यामा, विश्वंभर सिंह, आशा, मंजू, सुमन, शिवशंकर, पार्वती, भानमती, धनपता व कौशिल्या सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed