फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   प्रसाधन

प्रसाधन

Thu, 17 May 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रसाधन
21 लाख की लागत से शहर में बनेंगे इज्जत घर
विज्ञापन


सुल्तानपुर। ओडीएफ अभियान के तहत नगर पालिका ने शहर के सिविल लाइंस वार्ड में महिलाओं की सुविधा के लिए दो प्रसाधन गृहों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। दो अलग-अलग स्थानों पर इनके निमाण में 21 लाख की लागत आएगी। इससे महिलाओं को सुविधा मिलेगी।

नगर पालिका की ओर से ओडीएफ अभियान के तहत शहर के सिविल लाइंस वार्ड के दो स्थानों पर प्रसाधन गृह का निर्माण शुरू करवाया गया है। दीवानी बाईपास पर आठ लाख की लागत से पांच सीटर प्रसाधन गृह का निर्माण किया जाएगा। पांच सीटर प्रसाधन गृह की लागत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


प्रसाधन कक्ष की नींव पड़ गई है। निर्माण कार्य भी चल रहा है। इसी कड़ी में सिविल लाइंस वार्ड के मलिन बस्ती स्थित निष्प्रयोज्य हेला पार्क में भी 10 सीटर प्रसाधन गृह का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। यहां पर नींव का कार्य पूरा हो चुका है। दीवार व पिलर खड़ा किया जा रहा है। 10 सीटर प्रसाधन गृह के निर्माण में करीब 13 लाख रुपये का खर्च आएगा। दोनों प्रसाधन गृह के निर्माण में करीब 21 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका के अधिकारियों की मानें तो खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत दोनों प्रसाधन गृह का निर्माण जून माह तक पूरा करवा दिया जाएगा। उम्मीद है कि इनका संचालन जुलाई माह से शुरू हो जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अजय जायसवाल ने बताया कि सिविल लाइंस वार्ड के दो स्थलों पर प्रसाधन गृह के निर्माण का कार्य चल रहा है। जून माह के अंत तक प्रसाधन गृह का निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed