{"_id":"6a8ddfca536f30546a097674","slug":"13-sugar-wholesale-shops-raided-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-163625-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चीनी की 13 थोक दुकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चीनी की 13 थोक दुकानों पर छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू की है। जिला खाद्य एवं विपणन विभाग की टीम ने सोमवार को छह और मंगलवार को सात थोक दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने चीनी के भंडार और खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड की जांच की।
छापे के दौरान व्यापारियों का फूड भंडार मॉनिटरिंग पोर्टल पर पंजीकरण भी कराया गया। इस दौरान अधिकारियों ने थोक व्यापारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक शुक्रवार को पोर्टल पर एक सप्ताह में हुई चीनी की खरीद और बिक्री का पूरा ब्योरा अपलोड करें। जांच के दौरान किसी भी दुकान पर निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का भंडार नहीं मिला।
जिला खाद्य एवं विपणन विभाग ने चीनी की जमाखोरी रोकने के लिए एक विशेष टीम गठित की है। मार्केटिंग इंस्पेक्टर धामू सिंह ने बताया कि इस पोर्टल से चीनी के भंडार और उसकी खरीद-बिक्री की ऑनलाइन निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन
स्टॉक की डिटेल देंगे व्यापारी
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि थोक व्यापारियों को पोर्टल पर चीनी के भंडार की जानकारी देनी होगी। चीनी की खरीद व बिक्री का विवरण अपलोड करना अनिवार्य है। व्यापारी लंबे समय तक चीनी का भंडार रोककर नहीं रख सकेंगे। यदि किसी व्यापारी के यहां एक माह तक भंडार में कोई बदलाव नहीं होता, तो उसे इसका कारण भी बताना होगा।