{"_id":"59496aed4f1c1ba25e8b4668","slug":"81497983725-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमिनार
Updated Wed, 21 Jun 2017 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटलाइजेशन से वंचित हो रहीं गृहणियां:कृषि वैज्ञानिक
क्रासर
केएनआईपीएसएस में सेमिनार का दूसरा दिन
फोटो संख्या-
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। गृहणियां परिवर्तनशील समाज का अभिन्न अंग होती हैं। इसके बावजूद वे डिजिटलाइजेशन से वंचित होती जा रही हैं। ये बातें कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरुण बाला शर्मा ने कहीं। वे मंगलवार को दूसरे दिन कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में आयोजित सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
केएनआईपीएसएस में आयोजित सेमिनार में तकनीकी प्रशिक्षण का अवलोकन करते हुए कहा कि आधुनिक युग में हर तरफ डिजिटलाइजेशन का जोर है। इसके बावजूद महिलाएं विशेषकर गृहणियां इससे वंचित रह जा रही हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अपने वे परिवार की वरिष्ठ महिलाओं को भी जागरूक एवं तकनीकी से रूबरू कराएं। प्रबंध संकाय फरीदीपुर के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. राम सागर सिंह ने छात्रों को प्रबंध एवं वाणिज्य विषय पर हो रही तकनीकी सुधारों के बारे में जानकारी दी। उनके साथ आए डॉ. मैथ्यू भाष्कर सिंह व डॉ. राहिबा सिंह ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। स्नातक एवं परास्नातक के द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं शिवानी श्रीवास्तव, श्रीकांत त्रिपाठी, महिमा सिंह, प्रज्ञा अग्रवाल, संजना सोनी, वैभव दत्त दुबे, छोटू कनौजिया, अनुपमा द्विवेदी, शिवानी अग्रहरि, नम्रता मिश्रा, बॉबी राय, शुभा सिंह ने अपने चयनित विषयों पर व्याख्यान दिए। इस मौके पर डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. बिहारी सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।