{"_id":"658c73a41caf7444080b3db6","slug":"77-centers-will-be-made-for-lis-reserve-exam-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-7392-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पुलिस आरक्षी परीक्षा के लिए बनाए जाएंगे 77 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पुलिस आरक्षी परीक्षा के लिए बनाए जाएंगे 77 केंद्र
Thu, 28 Dec 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फरवरी में होने वाली पुलिस आरक्षी परीक्षा के लिए 77 केंद्र बनाए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए अभी 11 फरवरी की तिथि प्रस्तावित है। थानाध्यक्ष अपने क्षेत्रों के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से सहमति पत्र लेंगे।
डीआईओएस कार्यालय के प्रतियोगी परीक्षा पटल प्रभारी हरीश वर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए 77 केंद्र बनाने को लेकर पत्र आया है जबकि 11 फरवरी को ही लोक सेवा आयोग की आरओ व एआरओ परीक्षा भी होनी है। ऐसे में एक साथ दो परीक्षाएं कराना संभव नहीं लग रहा है। वहीं एसपी कार्यालय के लिपिक राम उदित ने बताया कि भर्ती बोर्ड मुख्यालय पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया जाएगा। परीक्षा के संबंध में डीएम से पत्र मिला है।