{"_id":"59d513f64f1c1bc0538b5bea","slug":"71507136502-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 अक्तूबर को अमेठी आएंगे अमित शाह, योगी और स्मृति ईरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 अक्तूबर को अमेठी आएंगे अमित शाह, योगी और स्मृति ईरानी
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 को अमेठी आएंगे अमित
शाह, योगी और स्मृति ईरानी
क्रासर
गौरीगंज के कौहार में होगी जनसभा
कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे
फोटो संख्या-24
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। 10 अक्तूबर को भारतीय जनता पार्टी की ओर से गौरीगंज के कौहार में आयोजित जनसभा को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। इस दौरान कई नई योजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी। प्रशासन जहां दौरे को सकुशल निपटाने की कवायद में जुटा है वहीं भाजपाई जनसभा तैयारियों को लेकर दिन-रात एक किए हैं।
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक 10 अक्तूबर को गौरीगंज के कौहार स्थित बंद पड़ी सम्राट साइकिल फैक्ट्री परिसर में जनसभा होनी है। जनसभा में संगठन के साथ प्रदेश व केंद्र सरकार के कई बड़े चेहरे भी नजर आ सकते हैं। जनसभा में पार्टी के दिग्गजों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन जहां इसे सकुशल निपटाने की तैयारियों में जुटा है वहीं पार्टी जनसभा को सफल बनाने की कवायदों में लगी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो जनसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व मुख्यमंत्री अमेठी को कई नई सौगात देने के साथ ही पहले से स्वीकृत एफएम रेडियो स्टेशन सहित कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। स्मृति ईरानी के पीआरओ विजय गुप्ता ने बताया कि संगठन की बैठक के बाद ही अंतिम कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। हालांकि उन्होंने 10 अक्तूबर को स्मृति सहित कई बड़े नेताओं के कौहार आने की पुष्टि की।
इनसेट
अफसरों ने देखा सभास्थल
मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा अध्यक्ष के संभावित आगमन को देखते हुए बुधवार दोपहर बाद डीएम योगेश कुमार, सीडीओ अपूर्वा दुबे, एडीएम ईश्वरचंद्र व एएसपी बीसी दुबे ने सभा स्थल व हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। हालांकि अधिकारियों का कहना था कि अभी उन्हें इस संबंध में कोई लिखित प्रोग्राम नहीं मिला है।