फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बॉब की 15 शाखाओं में चार दिन से सर्वर फेल

बॉब की 15 शाखाओं में चार दिन से सर्वर फेल

Sat, 19 Aug 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बॉब की 15 शाखाओं में चार दिन से सर्वर फेल
सुल्तानपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा की मेन ब्रांच समेत करीब 15 शाखाओं में चार दिनों से खाताधारकों को सर्वर की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्जन अपडेशन के चलते बैकिंग पोर्टल सुचारु रूप से संचालित न होने का असर बैकिंग कार्य पर पड़ा है। चार दिनों में करीब 10 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ है। शनिवार को भी बॉब कीकई ब्रांचों में सर्वर की समस्या बनी रही।

पिछले बुधवार से बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं में सर्वर की समस्या चल रही है। इससे 15 शाखाओं के काम-काज पर बुरा असर पड़ा है। बीते चार दिनों के भीतर ब्रांचों में खाताधारकों के लिए लेन-देन मुसीबत बन चुका है।
विज्ञापन


बस स्टेशन के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मेन ब्रांच, पयागीपुर स्थित सब ब्रांच समेत अन्य ग्रामीण शाखाओं में शनिवार को भी वर्जन अपडेशन का कार्य चालू रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से शनिवार को भी अधिकतर खाताधारकों को निराश होना पड़ा। बैंकिंग कार्य न होने से कई ग्राहक निराश लौट गए। सबसे ज्यादा समस्या चेकों के क्लीयरेंस में हुई है।


सुधार को लेकर चल रही वार्ता: आरएम
बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसके मिश्रा ने बताया कि बुधवार से बॉब के फिनायकल वर्जन के अपडेशन का कार्य शुरू किया गया है।

सभी शाखाओं पर वर्जन अपडेशन किया जा रहा है। इस वजह से सर्वर की समस्या खड़ी हुई। स्थिति में सुधार के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता चल रही है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed