फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   शिक्षामित्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

शिक्षामित्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

Sat, 19 Aug 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन
गौरीगंज। शिक्षक पद पर हुआ समायोजन निरस्त होने के बाद भड़के शिक्षामित्रों ने शनिवार को बीएसए कार्यालय परिसर में बैठक कर आरपार की लड़ाई का एलान किया। बैठक के बाद जुलूस की शक्ल में निकले शिक्षामित्रों ने टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग जामकर 30 मिनट तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक के समझाने के बाद शिक्षामित्र प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। बृहस्पतिवार से दोबारा शुरू हुआ शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। बीएसए कार्यालय परिसर में शिक्षामित्रों ने लखनऊ व दिल्ली में आयोजित धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन


बैठक के बाद जुलूस की शक्ल में निकले शिक्षामित्रों ने प्रदेश व केंद्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टांडा-बांदा राष्ट्रीयराज मार्ग पर जाम लगाकर करीब 30 मिनट तक प्रदर्शन किया। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राज कुमार पांडेय के समझाने पर शिक्षामित्र कलेक्ट्रेट पहुंचे व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गौरीगंज मोतीलाल यादव को दिया।

ज्ञापन में शिक्षामित्रों ने केंद्र व प्रदेश सरकार से शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाए रखने के लिए संसद में विधेयक पारित करने व विधेयक पारित होने तक समान काम के लिए समान वेतन की नीति पर वेतन भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed