फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बायोमीट्रिक उपस्थिति शीट से ही मिलेगा वेतन

बायोमीट्रिक उपस्थिति शीट से ही मिलेगा वेतन

Sat, 29 Jul 2017 11:35 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
बायोमीट्रिक उपस्थिति शीट से ही मिलेगा वेतन
गौरीगंज। सीएमओ ने जिले के सभी सीएचसी/पीएचसी केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की बायोमीट्रिक मशीन से निर्गत उपस्थिति शीट पर ही वेतन निर्गत करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सीएमओ ने सभी चिकित्सकों को तैनाती अस्पताल परिसर में ही निवास करने का आदेश देते हुए अनुपालन नहीं करने वाले चिकित्सकों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि में इसका अंकन करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन का आहरण अब बायोमीट्रिक मशीन से निर्गत उपस्थिति शीट के ही अनुसार हो सकेगा।

सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने सभी केंद्र अधीक्षकों को पत्र जारी कर यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि बायोमीट्रिक मशीन से निर्गत उपस्थिति शीट के अनुसार ही कार्यरत कर्मचारियों का वेतन बिल तैयार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने सभी अधीक्षकों को यह भी आदेश दिया है कि बिना उनकी अनुमति के कोई भी चिकित्सक व स्टॉफ अस्पताल नहीं छोड़ेगा।

कार्यरत सभी कर्मियों को अस्पताल परिसर में ही निवास करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है। आदेश का पालन नहीं करने पर कर्मियों के वर्ष 2017-18 के वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि में इसका अंकन करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed