फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   हटेंगे शिक्षक

हटेंगे शिक्षक

Tue, 20 Jun 2017 04:19 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
हटेंगे शिक्षक
हटेंगे शहर के नजदीक
विज्ञापन

स्कूलों के अतिरिक्त शिक्षक
क्रासर
नजदीकी विद्यालयों में छात्र संख्या कम, शिक्षक अधिक

अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शासन के निर्देश पर परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पीटीआर (प्रति शिक्षक औसत) के मुताबिक तैनाती होनी है। शहर से नजदीकी ब्लॉकों जैसे भदैंया, दूबेपुर, कुड़वार व कूरेभार के कई विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुपात में अतिरिक्त शिक्षक कार्यरत हैं। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सूची मांगी है। फाइनल सूची मिलने के बाद अतिरिक्त शिक्षक अन्य विद्यालयों में समायोजित किए जाएंगे।
जिले के कुल 2,342 विद्यालयों में 8,807 शिक्षक कार्यरत हैं। इसमें 1,730 प्राथमिक विद्यालयों में 1,48,253 बच्चों पर 6,559 शिक्षक व 612 जूनियर में 47,267 बच्चों पर 2,248 शिक्षक कार्यरत हैं। शासन ने प्रति शिक्षक औसत के आधार पर शिक्षकों की तैनाती करने को निर्देशित किया है। 30 अप्रैल 2017 को शासन को भेजी गई सूचना के आधार पर जिले में प्राथमिक विद्यालयों में यह औसत लगभग 23 व जूनियर में लगभग 22 बच्चों पर एक शिक्षक का आ रहा है। शहर के नजदीकी ब्लॉकों जिनकी दूरी दो किलोमीटर से लेकर 15 किलोमीटर तक है, वहां शिक्षकों की संख्या अध्ययनरत छात्रों के अनुपात में कहीं ज्यादा है। दूबेपुर, कुड़वार, कूरेभार, भदैंया जैसे ब्लॉकों में मौजूद विद्यालयों में बच्चे तो उतने नहीं हैं लेकिन शिक्षक अधिक संख्या में हैं। शासन के निर्देश का अनुपालन हुआ तो वर्षों से शहर के नजदीकी विद्यालयों में जमे शिक्षकों पर गाज गिरनी तय है। अतिरिक्त शिक्षकों को पीटीआर के मुताबिक अन्य विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
शासन के निर्देश का होगा अनुपालन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने कहा कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों से उनके क्षेत्र में उपलब्ध विद्यालयवार छात्र संख्या एवं कार्यरत शिक्षकों की सूची मंगाई गई है। सारी सूचनाएं एकत्र होने के बाद पीटीआर के मुताबिक शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, वहां अध्यापक भेजे जाएंगे, जहां अधिक हैं, वहां से शिक्षकों को हटाकर अन्यत्र विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed