फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   70 to 80 thousand land and other disputes resolved: MP

70 से 80 हजार भूमि व अन्य विवाद सुलझाए : सांसद

Fri, 09 Feb 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 09 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
70 to 80 thousand land and other disputes resolved: MP
जनचौपाल को संबो​धित करतीं सांसद मेनका गांधी।
सुल्तानपुर। सांसद मेनका गांधी ने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दो करोड़ रुपये के कामों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं जयसिंहपुर क्षेत्र के जासापारा में ब्लॉक स्तरीय जन चौपाल लगाकर 144 फरियादियों की समस्याओं को निस्तारित किया।
विज्ञापन


चौपाल में बिजली, जलनिगम, नलकूप, भूमि विवाद, कृषि, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों की मिली शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल निस्तारित करने का निर्देश किया। चौपाल में सबसे अधिक शिकायतें जल जीवन मिशन योजना की मिलने पर जल निगम के अधिशासी अभियंता से फोन पर बातकर कार्यदायी एजेंसी गायत्री मिलेनियम के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


प्रतापपुर कमैचा विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल की मौजूदगी में सांसद ने दो करोड़ रुपये की सांसद निधि योजना के तहत लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले चार सामुदायिक भवनों व 18 सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। पीएम एवं सीएम आवास योजना के अंतर्गत 21 परिवारों को घरौनी, चाबी तथा पांच दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद मेनका गांधी ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में अब तक 70 से 80 हजार लोगों के भूमि व अन्य विवादों का समाधान किया है। मैं हर 15 दिन में तीन दिन के लिए आती हूं और चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान कराती हूं। मैंने कभी किसी का नाम, जाति और कौम पूछे बिना मदद की है।

इसके बाद सांसद ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला की माता के निधन पर उनके गांव बनभोकार पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके पहले वे हयात नगर में नरेंद्र शर्मा के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा व लंभुआ में भाजपा नेता जयशंकर त्रिपाठी, धम्मौर में सुधांशु सिंह के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुईं।

भाजपा नेता कृपाशंकर मिश्र के पुत्र के विवाह पर तिवारीपुर गांव पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद ने अपर पुलिस अधीक्षक से शाहगंज पुलिस चौकी व गभड़िया पुलिस चौकी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दोनों पुलिस चौकी इंचार्ज को जिम्मेदारी देने को कहा।


सांसद शुक्रवार को बल्दीराय के हेमनापुर गांव में चौपाल लगाकर जन शिकायतों का निस्तारण करेंगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, शशिकांत पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर शुक्ल, रिंकू, चंदर प्रताप सिंह, जगदीश चौरसिया व केके पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed