फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   7 enemies property listed in City

शत्रु संपत्तियों को लेकर सात जगहों पर विवाद

Mon, 11 Jan 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 11 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
जिले में शत्रु संपत्तियों का निपटारा नहीं हो पाया है। सात गांवों में स्थित संपत्तियों का विवाद कोर्ट व शासन में लंबित है। वर्षों से प्रकरण विचाराधीन होने से प्रशासन भी निपटारे की राह देख रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति की ओर से शत्रु संपत्तियों की देख-रेख सीधे संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों के हाथों में सौंपे जाने के आदेश के बाद सूबे की सरकार ने अध्यादेश जारी कर दिया है। जिले में सात जगहों पर शत्रु संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें जयसिंहपुर तहसील में एक, लंभुआ तहसील में दो संपत्तियां हैं। सदर तहसील के चार गांवों में कुछ संपत्तियां हैं, लेकिन इन संपत्तियों केे शत्रु संपत्ति घोषित करने को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ संपत्तियों का विवाद कोर्ट में, जबकि कुछ का शासन में लंबित है। शासन व कोर्ट से विवादित संपत्ति के संबंध में कोई आदेश नहीं आने से प्रशासन भी अभी इसे शत्रु संपत्ति की श्रेणी में नहीं रख रहा है।
विज्ञापन


क्या है शत्रु संपत्ति
आजादी के पहले व बाद में कुछ लोगों के पाक चले जाने से उनकी संपत्तियां बेनामी हो गई थीं। काफी दिनों तक इसका इंतजार किया गया। सूत्रों के मुुताबिक कुछ जगहों पर लोगों ने इस पर कब्जा भी कर लिया। आजादी के बाद इसे शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया। जिले में शत्रु संपत्ति को लेकर विवाद है। इसकी वजह से अभी किसी को शत्रु संपत्ति नहीं घोषित किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई नहीं शत्रु संपत्ति
मुख्य राजस्व अधिकारी इंद्रासन सिंह यादव का कहना है कि जिले में कोई शत्रु संपत्ति नहीं है। शत्रु संपत्तियों को लेकर सात जगहों पर विवाद चल रहा है। विवाद के निपटारे तक किसी भी संपत्ति को शत्रु संपित्त नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed