फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   669 new constables take oath of service

669 नए आरक्षियों ने ली देशसेवा की शपथ

Sat, 21 Dec 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
669 new constables take oath of service
अमेठी। सीआरपीएफ रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र पर शनिवार को शपथ ग्रहण एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश पुलिस के 669 नव आरक्षियों ने देशसेवा की शपथ ली।
विज्ञापन

आरक्षियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए उप कमांडेंट राजेश कुमार सिंह को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिरकत करना था लेकिन देर रात उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण एवं दीक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण सुजान वीर सिंह ने परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व उप कमांडेंट राजेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के प्राचार्य पुलिस उपमहानिरीक्षक रास बिहारी सिंह ने कहा के उत्तर प्रदेश पुलिस के नव आरक्षियों के पासिंग आउट परेड का यह दूसरा बैच है। उत्तर प्रदेश पुलिस के इस बैच का बुनियादी प्रशिक्षण तीन जून 2019 को शुरू हुआ था।
नया संस्थान होने एवं संसाधनों की कमी के बावजूद इन्हें छह माह का कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक दिया गया। इस छह माह की प्रशिक्षण अवधि के दौरान इन्हें शारीरिक प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, जंगल प्रशिक्षण, भीड़ नियंत्रण, आतंकवाद, डकैती निरोधक प्रशिक्षण दिया गया है।
इस अवधि में मानसिक शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हुए इन्हें पुलिस संगठन कार्यप्रणाली एवं अनुशासन, भारतीय संविधान, अपराध विधि, भारतीय दंड संहिता, विविध अधिनियम एवं साइबर क्राइम आदि में दक्ष बनाया गया है।
इससे ये सिपाही विषम परिस्थितियों में भी अपनी जान की परवाह न करते हुए प्रदेश की सेवा एवं सुरक्षा में सब कुछ न्योछावर करने के लिए तत्पर रहेंगे। इस बैच से पहले संस्थान की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस के 457 नव आरक्षियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
अब यह नव आरक्षी प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात होकर अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण सुजान वीर सिंह ने कुशल प्रशिक्षण के लिए सीआरपीएफ के अधिकारियों का आभार जताया। सभी नव आरक्षियों को शपथ दिलाई गई।
आरक्षी विजय सिंह को ऑल राउंड बेस्ट, आरक्षी देवेश सिंह को बेस्ट इन इंडोर, आरक्षी मिठाईलाल यादव को बेस्ट इन आउटडोर, आरक्षी सुशील मिश्रा को बेस्ट इन ड्रिल एवं आरक्षी अंकित सिंह को बेस्ट इन एसेसमेंट का पुरस्कार दिया गया। साथ ही बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए मुख्य अतिथि ने उप कमांडेंट राजेश कुमार सिंह को पुरस्कृत किया।

शपथ ग्रहण के बाद सिपाहियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए लोगों को अचंभित कर दिया। वहीं एमआर जयपुरिया के बच्चों ने देश भक्ति, नाटक व नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आईजी जोन सुभाष चंद्रा, सीआरपीएफ के अधिकारी व बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed