फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   65 upper primary schools to be equipped with science labs

विज्ञान लैब से लैस होंगे जिले के 65 उच्च प्राथमिक स्कूल

Fri, 10 Jan 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
65 upper primary schools to be equipped with science labs
अमेठी । जिले के उच्च प्राथमिक स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को विवेकपूर्ण, तार्किक और परीक्षण के अवसर देनेे के लिए विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना होगी। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत योजना को अमल में लाया जा सके इसके लिए सभी बीईओ के प्रस्ताव पर मानक पूरे करने वाले पांच-पांच स्कूलों में लैब की स्थापना के लिए आवंटित धनराशि खाते में अंतरित करते हुए सामान क्रय कर प्रयोगशाला संचालित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार ने उच्च प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को प्रयोग आधारित शिक्षा के साथ ही विवेकपूर्ण, तार्किकता और परीक्षण के अवसर देने के लिए गणित व विज्ञान प्रयोगशाला बनवाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इसके लिए वार्षिक कार्य योजना के आधार पर जनपद में पहले चरण में 26 विज्ञान प्रयोशाला व 39 गणित प्रयोगशाला के लिए धनावंटन भी कर दिया गया है। धनावंटन के बाद राज्य परियोजना निदेशक ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत शैक्षिक सत्र में नामांकन के आधार पर प्रति ब्लॉक गणित लैब स्थापना के लिए तीन-तीन, विज्ञान लैब के लिए दो-दो उच्च प्राथमिक स्कूलों में मानक के अनुसार प्रयोगशाला स्थापित कर बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

निदेशक का पत्र मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने निर्धारित मानक पूरे करने वाले स्कूलों को चिह्नित करते हुए धनराशि स्कूल के खाते में अंतरित करते हुए प्रयोगशाला सामग्री क्रय कर संचालन शुरू करने का निर्देश दिया है। स्कूलों में गणित व विज्ञान लैब संचालित होने के बाद बच्चों को शैक्षिक कार्य में जहां सहूलियत होगी, वहीं उनकी जिज्ञासा शांत करने में शिक्षकों को भी परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed