{"_id":"59c2a2b14f1c1b1d688b5b6d","slug":"61505927857-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 सफाई कर्मियों के एक माह के वेतन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 सफाई कर्मियों के एक माह के वेतन पर रोक
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
16 सफाईकर्मियों का एक
महीने का वेतन रोका
क्रासर
पदेन दायित्व का निर्वहन नहीं करने का मामला
कार्रवाई सार्वजनिक होने पर कर्मचारियों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। तैनाती वाले गांवों में नियमित नहीं जाना तथा गांव की जानकारी नहीं रखना जिले के विभिन्न ब्लॉकों में तैनात 16 सफाई कर्मचारियों को भारी पड़ गया। डीसी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने सभी 16 सफाई कर्मचारियों के अगस्त माह के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए उसका अंकन सेवा पुस्तिका में कराने का आदेश दिया है। डीपीआरओ की कार्रवाई से जिले के सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले को वाह्य प्रसाधन मुक्त करने के लिए डीएम योगेश कुमार के निर्देश पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रसाधन निर्माण में तेजी लाने के लिए डीएम ने ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों को 25-25 प्रसाधन निर्माण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसी के तहत प्रत्येक ब्लॉक में सफाई कर्मचारियों के एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला के आयोजन का कार्यक्रम विभिन्न तिथियों में जारी किया गया था। कार्यशाला के दौरान जिले की विभिन्न ब्लॉकों में तैनात 16 सफाई कर्मचारी ऐसे पाए गए जिन्हें अपनी तैनाती वाले गांव के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी ही नहीं थी। डीसी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण आरपी सिंह ने ऐसे कर्मचारियों को चिह्नित कर उसकी रिपोर्ट डीपीआरओ बनवारी सिंह को भेज दी। डीपीआरओ ने रिपोर्ट मिलने पर माना कि यह कर्मचारी अपने तैनाती वाले गांवों में जाते ही नहीं है। डीपीआरओ ने अमेठी विकास खंड में तैनात सफाई कर्मचारी हरीराम शर्मा, चंदनलाल, किस्मता देवी, कुसुमा व सुनीता देवी संग्रामपुर ब्लॉक की विद्या देवी, गौरीगंज ब्लॉक के रमाशंकर वर्मा, मुसाफिरखाना के बृजेंद्र प्रताप सिंह व भूलेश्वर प्रसाद, जगदीशपुर के सोनू, मंगरूलाल, शोभनाथ व मनील कुमार तथा शाहगढ़ ब्लॉक के रामयश विश्वकर्मा व बजरंग बहादुर यादव के सितंबर माह के वेतन आहरण पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया।