{"_id":"5991d7974f1c1b3a388b4a99","slug":"61502730135-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान और दुकान का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान और दुकान का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान और दुकान का ताला
तोड़कर तीन लाख की चोरी
क्रासर
पीड़ित की सूचना के बाद पहुंची पुलिस
कर्मयोगी नगर व सिसौड़ा से जुड़ा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
दूबेपुर/ सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। अलग-अलग स्थानों पर रविवार की रात चोरों ने एक मकान और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को निशाना बनाया। ताला तोड़कर चोरों ने करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के कर्मयोगी नगर निवासी कृष्ण कुमार सोनी के यहां हुई। कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। दूसरी घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सिसौड़ा से जुड़ी है। सिसौड़ा के पास सुशांत विश्वास की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। दुकान के पीछे हिस्से में सुशांत परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये नकद और 11 हजार रुपये कीमत का एक मोबाइल सेट पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।