फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अमर उजाला असर

अमर उजाला असर

Tue, 27 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला असर
आखिरकार सस्पेंड हुआ
विज्ञापन

घूस का आरोपी सचिव
क्रासर
प्रसाधन अनुदान का चेक देने पर ली थी रिश्वत

सचिव को मुसाफिरखाना ब्लॉक से किया गया संबद्ध

अमर उजाला इंपैक्ट
अमर उजाला ब्यूरो

गौरीगंज। प्रसाधन निर्माण के अनुदान का चेक देने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोपी पंचायत सचिव को बचाने में जुटे डीपीआरओ को आखिरकार उसे सस्पेंड करना पड़ा। निलंबन के बाद सचिव को ब्लॉक मुसाफिरखाना से संबद्ध करते हुए एडीओ पंचायत को प्रकरण की विस्तृत जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

विकास खंड भेंटुआ के गांव धारमीरपुर मजरे नौगिरवां निवासी बलराम यादव आदि ने 31 मार्च को डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव में तैनात पंचायत सचिव बैजनाथ पांडेय पर गंभीर आरोप मढ़े थे। शिकायतकर्ता ने सचिव पर प्रसाधन निर्माण अनुदान का चेक देने के नाम पर एक हजार रुपये रिश्वत लेने तथा अन्य लाभार्थियों से रिश्वत की मांग करने संबंधी शिकायती पत्र वीडियो क्लिप के साथ डीएम को उपलब्ध कराया था। डीएम के आदेश पर डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने प्रकरण की जांच एडीपीआरओ आशुतोष कुमार को सौंपी थी। एडीपीआरओ ने जांच में शिकायत सही पाए जाने पर अपनी रिपोर्ट सात अप्रैल को सौंप दी थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बावजूद आरोपी पर कार्रवाई के बजाय डीपीआरओ कार्यालय उसे बचाने में जुटा था। ‘अमर उजाला’ ने 24 जून को ‘...रिश्वत लेकर दिया प्रसाधन अनुदान का चेक’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो पंचायतीराज विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन डीपीआरओ ने पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निलंबन अवधि में उसे ब्लॉक मुसाफिरखाना से संबद्ध करते हुए एडीओ पंचायत मुसाफिरखाना को प्रकरण की जांच का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed