फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   6105 forms filled to enroll new voters

Sultanpur News: नए मतदाता बनाने के लिए भरवाए 6105 फॉर्म

Mon, 23 Feb 2026 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
6105 forms filled to enroll new voters
कुड़वार के बूथ पर फॉर्म लेते लोग। - फोटो : भागवत कथा कहते सुप्रसिद्ध कथाव्यास इंद्रेश महाराज ।
सुल्तानपुर। निर्वाचन आयोग की ओर से रविवार को चलाए गए विशेष अभियान में नए मतदाता बनाने के लिए 6105 फॉर्म भरे गए हैं। निर्वाचन विभाग ने नए मतदाता बनाने, विलोपन व संशोधन के भरे गए फॉर्मों का विवरण जारी कर दिया है। अभी नए मतदाता बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को भी बीएलओ की ओर से अपने क्षेत्रों में नए मतदाता बनाने के लिए फाॅर्म भराए गए। इसके साथ ही बीएलओ ने जारी किए गए नोटिस का साक्ष्य भी मतदाताओं से लेकर उसे पोर्टल पर अपडेट किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रविवार को अभियान में सूची से नाम काटने के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर 117 फॉर्म भरे गए। नाम संशोधन के लिए फॉर्म आठ 696 लोगों ने भरा है। एक दिवसीय अभियान समाप्त होने के बाद भी नए मतदाता बनाने के लिए बीएलओ की ओर से फॉर्म भरे जा रहे हैं। सुनवाई केंद्रों पर सहायक पंजीकरण अधिकारियों ने नोटिस का निस्तारण शाम तक किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नोटिस की सुनवाई 28 मार्च तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed