फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   600 cylinders booked, 248 consumers returned empty handed

Sultanpur News: 600 सिलिंडरों की बुकिंग, खाली हाथ लौटे 248 उपभोक्ता

Sun, 31 May 2026 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
600 cylinders booked, 248 consumers returned empty handed
कुड़वार घाट पर सिलिंडर की आस में बैठे ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
कुड़वार। गैस सिलिंडर की आपूर्ति में अव्यवस्था से परेशान उपभोक्ताओं को शनिवार को राहत नहीं मिल सकी। कुड़वार घाट परिसर में वितरण के दौरान करीब 600 उपभोक्ताओं की बुकिंग के सापेक्ष केवल 352 लोगों को ही सिलिंडर मिल सका। 248 उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार कुड़वार कस्बे में स्थित गैस एजेंसी की ओर से होम डिलीवरी व्यवस्था लगभग बंद कर दी गई है। उपभोक्ताओं को बुकिंग कराने के सिलिंडर लेकर एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। राम किशोर, तुलसीराम, राजेश और राम उजागिर सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के तीन से चार दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। आरोप लगाया कि पूर्ति विभाग के कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की जाती है, लेकिन फोन नहीं उठाया जाता।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि शनिवार को कुड़वार घाट पर सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे लेकिन पर्याप्त सिलिंडर उपलब्ध नहीं होने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। गैस एजेंसी संचालिका शिखा सिंह ने बताया कि निष्पक्ष रूप से डीएससी कोड का मिलान कर 352 उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किया गया है। नया लोड प्राप्त होते ही शेष उपभोक्ताओं को भी सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। जिन क्षेत्रों में आपूर्ति संबंधी समस्या है, उसे शीघ्र दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ ईंधन, लौटे वाहन चालक
भदैंया। क्षेत्र के दोमुहा शंकरपुर और हनुमानगंज स्थित पेट्रोल पंपों पर शनिवार को पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। ग्रामीणों के अनुसार, दोमुहा शंकरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार से ईंधन उपलब्ध नहीं है, जबकि हनुमानगंज स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बंद है।

बेलासदा निवासी राजकुमार दुबे, भूपेश मिश्र तथा सराय अचल के कल्लू ने आरोप लगाया कि कि जिला पूर्ति अधिकारी के नंबर पर शनिवार को कॉल की गई, लेकिन वहां से भी जवाब नहीं मिला। ईंधन संकट के कारण क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त दूरी तय कर दूसरे पेट्रोल पंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed