फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   5292 invigilators to be posted in UP Board Examination

बोर्ड परीक्षा में तैनात होंगे 5292 कक्ष निरीक्षक

Mon, 15 Mar 2021 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
5292 invigilators to be posted in UP Board Examination
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा जिले के 120 केंद्रों पर 24 अप्रैल से होनी है। परीक्षा में 116 केंद्रों पर बालिकाओं के लिए स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली लागू है। स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली वाले सभी 116 केंद्रों पर वाह्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

इनकी तैनाती के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के कर्मठ शिक्षकों को लगाया जाएगा। कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के लिए 30 की औसत से 2646 कक्षों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए प्रति परीक्षा कक्ष में दो के अनुपात में 5292 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। साथ ही 529 लोगों को रिलीवर के रूप में लगाया जाएगा। 360 शिक्षक आंतरिक सचल दल में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। वहीं, सभी 120 केंद्रों पर दो के औसत से परीक्षा प्रभारी तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार यूपी बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाए गए 27 माध्यमिक विद्यालयों को संवेदनशील घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि संवेदनशील केंद्रों पर दोनों पालियों में सचल दल व जोनल मजिस्ट्रेट का भ्रमण कराया जाएगा, ताकि परीक्षा की शुचिता भंग न हो। इसके साथ ही संवेदनशील केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस की व्यवस्था कराई जाएगी।
पांच संकलन केंद्र व चार मूल्यांकन केंद्र निर्धारित
यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए तहसीलवार पांच संकलन केंद्र बनाए गए हैं। लंभुआ का संकलन केंद्र दामोदर इंटर कॉलेज पांडेयपुर, जयसिंहपुर का संकलन केंद्र मर्यादी देवी इंटर कॉलेज बरौंसा, कादीपुर का संकलन केंद्र जीजीआईसी कादीपुर, बल्दीराय का संकलन केंद्र शंकराचार्य इंटर कॉलेज बल्दीराय व सदर का संकलन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर को बनाया गया।
वहीं मुख्य संकलन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर को बनाया गया है। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इसमें महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी, नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर व राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर शामिल हैं।

भौतिक सत्यापन कर दूर कराई जाएगी कमी
सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। छात्र संख्या आवंटन के सापेक्ष मूलभूत सुविधाओं में जो भी कमियां मिलेंगी, उसे दूर कराने का निर्देश दिया जाएगा। परीक्षा की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
- वीपी सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed