{"_id":"59d90fd44f1c1bb6678b49bb","slug":"51507397588-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक को लाठी-डंडे से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में युवक को लाठी-डंडे से पीटा
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। मूर्ति विसर्जन में शामिल होने पहुंचे एक युवक की रंजिश में चार युवकों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी अमन पांडेय पुत्र विजय पांडेय शुक्रवार की रात कूरेभार कस्बे में मूर्ति विसर्जन में शामिल होने पहुंचा था। अमन कस्बे में स्थित एक चाय की दुकान पर बैठा था। तभी शुभम जायसवाल समेत चार लोग वहां लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और अमन की पिटाई कर दी। पुलिस ने अमन की तहरीर पर शुभम, रोहित, मिर्जा शोएब व जॉनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमन को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।