फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   आश्वासन में फंसा ठेकेदारों का चार करोड़ रुपये भुगतान

आश्वासन में फंसा ठेकेदारों का चार करोड़ रुपये भुगतान

Mon, 11 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
आश्वासन में फंसा ठेकेदारों का चार करोड़ रुपये भुगतान
सड़क बन गई लेकिन नहीं मिला पैसा
विज्ञापन

आश्वासन में फंसा ठेकेदारों के चार करोड़ का भुगतान
लोक निर्माण विभाग का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। सरकार व अधिकारियों के आश्वासन पर सड़क ठेकेदार फंस गए हैं। आश्वासन में ठेकेदारों का करीब चार करोड़ रुपये का भुगतान लटक गया है। चार माह से भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदारों ने कार्य ठप कर दिया है। मांग के बाद भी लोक निर्माण विभाग को शासन से धनराशि नहीं मिल सकी है।
शासन के निर्देश व अधिकारियों के आश्वासन पर सड़क को गड्ढामुक्त कराने वाले ठेकेदार फंस गए हैं। अधिकारियों की ओर से जल्द भुगतान का आश्वासन मिलने पर ठेकेदारों ने सड़कों का नवीनीकरण एवं गड्ढामुक्त का कार्य करा दिया। अप्रैल से लेकर जून तक चले कार्य के दौरान लोक निर्माण विभाग की करीब एक हजार किमी सड़क को गड्ढामुक्त करने का दावा किया गया। साथ ही कुछ अन्य योजनाओं के कार्य कराए गए। विभाग ने ठेकेदारों से कार्य तो करा लिया लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। सूत्रों की मानें तो कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के दोनों खंडों के पास बजट ही नहीं था। ठेकेदारों का दबाव बढ़ने के बाद विभाग ने शासन से बजट की मांग की लेकिन अभी तक धनराशि नहीं मिल सकी। इससे कार्य कराने वाले ठेकेदारों का करीब चार माह से भुगतान फंस गया है। इसमें लोक निर्माण प्रांतीय खंड में करीब दो करोड़ रुपये व निर्माण खंड तीन में भी करीब दो करोड़ रुपये का भुगतान अटका है। भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदारों ने कार्य ठप कर दिया है। अन्य विभागों में चल रहे उनके कार्य भी प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन


इनसेट:
सिर्फ 20 फीसदी मिला बजट
विभागीय सूत्रों की मानें तो सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए शासन ने कुल लागत की करीब 20 फीसदी धनराशि ही आवंटित की थी। शेष धनराशि जल्द आवंटित करने का भरोसा दिया था। अब विभाग की डिमांड के बाद भी शासन ने धनराशि का आवंटन नहीं किया। धनराशि के अभाव में भुगतान फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
शासन से की गई डिमांड
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड तीन के अधिशाषी अभियंता रविकांत रजक ने बताया कि शासन से धनराशि की डिमांड की गई है। रकम मिलते ही ठेकेदारों का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed