फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेंगे बाल मैत्री प्रसाधन

आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेंगे बाल मैत्री प्रसाधन

Thu, 03 Aug 2017 10:50 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेंगे बाल मैत्री प्रसाधन
आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेंगे बाल मैत्री प्रसाधन
विज्ञापन

क्रासर
123 आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा निर्माण

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिले के 123 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल मैत्री प्रसाधन बनवाए जाएंगे। शासन के निर्देश पर डीपीआरओ ने संबंधित ब्लॉक के एडीओ व ग्राम प्रधान के साथ पंचायत सचिवों को पत्र जारी किया है। इसे मौजूदा वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में शामिल करने का आदेश दिया गया है।

जिले में पूर्व से संचालित 123 आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब जल्द ही बाल मैत्री प्रसाधन निर्माण के साथ हैंडपंप की स्थापना कराई जाएगी। शासन से इस संबंध में आदेश मिलने के बाद डीपीआरओ बनवारी सिंह ने संबंधित ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारी के साथ ही ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को पत्र भेजा है। डीपीआरओ ने चिह्नित आंगनबाड़ी केंद्रों पर 46 हजार रुपए में बाल मैत्री प्रसाधन का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। केंद्रों पर हैंडपंप की स्थापना का कार्य कराने का भी निर्देश है। धनराशि का अनुमोदन ग्राम पंचायत से कराने के साथ उसे ग्राम पंचायत की वार्षिक कार्य योजना में शामिल करने के निर्देश हैं। धनराशि ग्राम पंचायत में चौदहवें वित्त आयोग से खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed