फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   विभिन्न विषयों के विद्यार्थी पाएंगे उपचारात्मक शिक्षा

विभिन्न विषयों के विद्यार्थी पाएंगे उपचारात्मक शिक्षा

Wed, 05 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न विषयों के विद्यार्थी पाएंगे उपचारात्मक शिक्षा
विभिन्न विषयों के विद्यार्थी पाएंगे उपचारात्मक शिक्षा
विज्ञापन

क्रासर
तीन शिक्षकों को मिलेगा मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण

11 जुलाई को लखनऊ में ट्रेंड होंगे मास्टर ट्रेनर
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। शासन ने गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के कमजोर बच्चों को उपचारात्मक शिक्षा देने के लिए हर जिले से तीन-तीन शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर बनाने का निर्णय लिया है। शासन के निर्देश पर डीआईओएस ने जिले से तीन शिक्षकों को नामित किया है। ट्रेनिंग से वापस लौटने के बाद मास्टर ट्रेनर शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का काम करेंगे।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित स्कूलों में गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषय के कमजोर बच्चों को उपचारात्मक शिक्षा देने के लिए जिले के तीन शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर बनाया जा रहा है। शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय हाईस्कूल अमेठी में कार्यरत शिक्षक रामअवध पाल, राजकीय हाईस्कूल सरमें के शिक्षक निशांत श्रीवास्तव तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जगदीशपुर की शिक्षिका प्राची शुक्ला को नामित किया गया है। एएसओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि नामित शिक्षक 11 जुलाई को लखनऊ में प्रशिक्षित किए जाएंगेे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यह शिक्षक जिले में विद्यालयवार गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के साथ ही इन विषयों में कमजोर बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए चयनित करने का काम करेंगे। सभी विद्यालयों में कक्षावार 20 फीसदी बच्चों का चयन किया जाएगा इसके बाद उनके लिए विद्यालय में अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कर उन्हें उपचारात्मक विधि से शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed