{"_id":"5953de314f1c1b9b798b48bc","slug":"51498668593-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरे में मिला युवक
का अधजला शव
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शहर के विवेक नगर मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का घर के अंदर कमरे में अधजला शव पाया गया। पुलिस कर्मियों ने दरवाजे को तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस अंदेशा जता रही है कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। कोतवाली नगर क्षेत्र के विवेक नगर निवासी तुलसी प्रसाद मिश्र का बेटा योगेश (30) घर में अकेला था, जबकि परिवारीजन दो दिन पहले गांव गए थे। घर पर ही उसके छोटे भाई की पत्नी भी थी। बुधवार की सुबह योगेश के भाई की पत्नी उसे चाय देने के लिए कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। महिला ने इसकी सूचना पुुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर योगेश का अधजला शव मिला। पुलिस के मुताबिक योगेश की मौत करंट लगने से हुई है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।