फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   संविदा कर्मी झुलसा

संविदा कर्मी झुलसा

Wed, 28 Jun 2017 04:03 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
संविदा कर्मी झुलसा
शटडाउन के बीच सप्लाई चालू
विज्ञापन

होने से लाइन मैन झुलसा, गंभीर
क्रासर

पूरे रिसाल मिश्र गांव में हुई घटना
फोटो संख्या-
अमर उजाला ब्यूरो
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। पूरे रिसाल मिश्र गांव में शटडाउन के दौरान सप्लाई चालू कर देने से मंगलवार की दोपहर संविदा लाइन मैन को करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे जूड़ा मजरे सोरांव निवासी राम सजीवन (30) पुत्र राम सेवक संविदा पर लाइनमैन है। मंगलवार को राम सजीवन विद्युत लाइन जोड़ने के लिए क्षेत्र के पूरे रिसाल मिश्र (वदरिया) मजरे डीह गया था। राम सजीवन विद्युत उपकेंद्र से शटडाउन लेने के बाद विद्युत पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। अचानक सप्लाई चालू कर दी गई। इससे पोल पर चढ़े राम सजीवन को करंट लग गया और वह झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संविदा कर्मी राम सजीवन ने बताया कि उसने लाइन को ठीक करने के लिए बल्दीराय विद्युत उपकेंद के टेक्निकल ग्रुप-2 से शटडाउन लिया था। बिना शटडाउन वापस लिए ही किसी ने सप्लाई चालू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed