फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफास

अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफास

Thu, 08 Jun 2017 09:03 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफास
ट्रक लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह
विज्ञापन

के सरगना समेत चार गिरफ्तार
क्रासर
90 बोरी मटर दाल व 59 बोरी चना की दाल बरामद
130 बेटी रिफाइंड जब्त, 90 हजार रुपये नगद बरामद

फोटो संख्या-30,31,32
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। ट्रकों पर सवारी बनकर लूटपाट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को स्वॉट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर टीम ने दो ट्रकों से लूटा गया रिफाइंड ऑयल व भारी मात्रा में दाल की बोरियां बरामद की हैं। आरोपियों के पास से 90 हजार रुपये भी बरामद किया गया है।
बुधवार की रात स्वॉट टीम प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह रोडवेज के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान टीम ने दाल व रिफाइंड ऑयल से लदी एक पिकअप को रोककर जांच की। एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान मनोज यादव निवासी पैगीपुर कोतवाली लंभुआ, छोटेलाल उर्फ मामा निवासी मोहम्मदाबाद कोतवाली कादीपुर, सुशील तिवारी निवासी गौरा कोतवाली चांदा जिला सुल्तानपुर और उदयभान सिंह उर्फ चुन्नू निवासी मेढा थाना खुटहन जिला जौनपुर के रूप में की गई। एसपी ने बताया कि छोटेलाल उर्फ मामा ही इस गिरोह का सरगना है। बीते 19 मई 2017 को ट्रक संख्या यूपी 70 बीटी 2008 के चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर इसी गिरोह ने रिफाइंड ऑयल लूटा था जबकि एक माह पूर्व इसी गिरोह ने दाल से लदी एक ट्रक को लूटकर वाहन को छोड़ दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई 90 बोरी मटर की दाल और 59 बोरी चना की दाल के साथ ही 130 गत्ता व टिन रिफाइंड ऑयल बरामद किया गया है। इस गिरोह में अमरजीत, भरतपाल व लल्ला भी शामिल हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। गिरोह मध्य प्रदेश और यूपी में सक्रिय है। इस गिरोह के सरगना पर 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

इनसेट
कानपुर मंडी से करते थे रेकी
सुल्तानपुर। स्वॉट टीम के हत्थे चढ़े अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना छोटेलाल उर्फ मामा, मनोज यादव और लल्ला व भरतपाल कानपुर मंडी जाकर ऐसे ट्रकों पर नजर रखते थे, जिन पर दाल अथवा रिफाइंड ऑयल लादा जाता था। रास्ते में ही यह गिरोह ट्रक के चालकों से सवारी बनकर लिफ्ट मांग लेता था और रास्ते में सुनसान इलाका पाकर वहां पर लूट की वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed