फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   5119 youth run for country service

जहरीली होती जा रही जिले की हवा, 135 पहुंचा एक्यूआई

Mon, 04 Nov 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
5119 youth run for country service
सुल्तानपुर। सूबे के अन्य हिस्सों में प्रदूषण से बेकाबू हुई हवा जिले में भी जहरीली होती जा रही है। दिवाली के बाद से शुरू हुई धुंध लगातार सोमवार तक जारी रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जलाए जा रहे कूड़े, निर्माणाधीन फोरलेन पर उड़ती धूल व पराली हवा को और जहरीली बना रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदूषण से जिले का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) सामान्य से बढ़कर 135 पर पहुंच गया है। सुबह-शाम आंखों में चुभन हवा को जहरीली होने का संकेत दे रही है। सरकार के निर्देश के बाद भी नियंत्रण के ठोस उपाय अभी तक शुरू नहीं होने से खासकर बच्चों व वृद्धों के स्वास्थ्य का खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

दिवाली के बाद से ही जिले में शुरू हुई धुंध लगातार सोमवार तक जारी रही। सोमवार को दिन भर सूर्य तो दिखाई पड़े लेकिन धुंध की वजह से धूप बेअसर रही। सप्ताह भर से छाई धुंध तीन दिनों से बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से दृश्यता भी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान में छाई धुंध हवा जहरीली होने का संकेत दे रही है। केएनआई के पर्यावरण विभाग की ओर से रिमोट सेंसिंग से लिए गए आंकड़े हवा जहरीली होने की पुष्टि कर रहे हैं।
आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा समय में हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। जिले का एक्यूआई सामान्य से बढ़कर 135 हो गया है। हवा में घुल रहे जहर से बच्चों एवं वृद्धों के स्वास्थ्य का खतरा बढ़ता जा रहा है।
प्रदूषण से जहरीली हो रही हवा को निर्माणाधीन फोरलेन और प्रदूषित कर रहा है। जिले में शहर के ट्रांसपोर्टनगर से कोइरीपुर तक निर्माणाधीन फोर लेन पर पानी का नियमित व पर्याप्त छिड़काव नहीं होने से वर्ष भर से लगातार बेहिसाब धूल उड़ रही है।

यही हाल प्रतापगढ़ की हो रहे सड़क के चौड़ेकरण का है। अधिक धूल उड़ने से पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। शासन के निर्देश व प्रकरण संज्ञान में होने के बाद भी प्रशासन की ओर से अभी तक इस पर नियंत्रण के उपाय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed