फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   50 thousand migrants arrived in 74 special trains in 26 days

26 दिन में 74 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से पहुंचे 49,922 प्रवासी

Fri, 05 Jun 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
50 thousand migrants arrived in 74 special trains in 26 days
सुल्तानपुर। कोविड-19 से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान जिले में आठ मई से दो जून के बीच गैर राज्यों से आई 74 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 49,222 प्रवासी उतरे। इसमें जिले के 20,115 व गैर जनपद के 29,159 प्रवासियों ने घर वापसी की। ट्रेनों से आने वालों में गैर प्रांत के 648 प्रवासी शामिल रहे। उन्हें भी घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन के दूसरे चरण में श्रमिक ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। इन ट्रेनों के संचालन का मकसद लोगों को उनके घर तक पहुंचाना था। बाहर रहने वाले जिले के प्रवासी लोगों के लिए भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनें घर पहुंचने में काफी मददगार साबित हुईं।
विज्ञापन

आठ मई से दो जून के बीच में गैर प्रांतों से कुल 74 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पहुंची। 26 दिनों के बीच में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आने वाले कुल प्रवासियों की संख्या 49,922 रही। इसमें जिले के 20,115 व गैर जनपद के 29,159 प्रवासियों ने घर वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों से आने वाले प्रवासियों में गैर प्रांतों के 648 प्रवासी शामिल रहे। जिले समेत अन्य स्थानों से आने वाले प्रवासियों के लिए जिला प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग व उन्हें घर तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी।
इसके लिए इन सभी यात्रियों के लिए भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, गोमती मित्र मंडल, आंबेडकर कल्याण समिति, गायत्री परिवार समेत अन्य कई संगठनों की ओर से खाने-पीने का इंतजाम भी किया गया था।
सुल्तानपुर। लॉक डाउन के दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली अधिकांश ट्रेनें मुंबई व दिल्ली से पहुंचीं। दिल्ली व मुंबई से 11-11 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्रवासियों को लेकर पहुंची।

इसके अलावा लुधियाना से 10, सूरत से सात, जालंधर से 6, अहमदाबाद से पांच, साबरमती से दो, वापी गुजरात से दो, भरूच से एक, बेंगलुरू से दो, अमृतसर से एक, जम्मू से एक समेत अन्य कई स्थानों से संचालित की गई कुल 74 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से प्रवासी सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed