{"_id":"6629734f3ec40917a70501a6","slug":"45-pregnant-women-examined-in-chc-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-112639-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सीएचसी में 45 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सीएचसी में 45 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
Thu, 25 Apr 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 25 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। सीएचसी कुड़वार में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान का आयोजन किया गया। इस बीच 45 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण कर दवाएं दी गईं। इनमें से 15 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए चिकित्सकों ने रेफर किया।
महिला चिकित्सक डाॅ. कंचनलता तिवारी ने कहा कि पम्सा के तहत प्रत्येक माह गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें दवाएं दी जाती हैं। साथ ही साथ अल्ट्रासाउंड भी कराया जाता है। अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था न होने पर महिलाओं को रेफर कर दिया जाता है। इसका पूरा खर्च अस्पताल वहन करता है।