फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   खड्ड में पलटी एक्सयूवी

खड्ड में पलटी एक्सयूवी

Fri, 01 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खड्ड में पलटी एक्सयूवी
खड्ड में पलटी एसयूवी, नवविवाहिता समेत 12 घायल
विज्ञापन

लंभुआ (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इस हादसे में नवविवाहिता समेत 12 लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को वाहन से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया है।

लंभुआ कस्बे से सटे धारपुर गांव निवासी हरखाली की बेटी प्रीति की शादी गत रविवार को हुई थी। शुक्रवार को हरखाली अपने परिवारीजनों और रिश्तेदारों के साथ बेटी को पहली बार उसकी ससुराल से विदा कराने अमेठी के बिसुनदास का पूरा गए थे। बेटी की विदाई कराकर वे एसयूवी से लंभुआ-दुर्गापुर मार्ग से लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे जब वाहन तेरयें गांव के समीप पहुंचा तो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में धारपुर निवासी हरखाली (40), खिलाड़ी (35), मितला (13), पूजा (17), अरविंद (18), प्रीति (22), एलियन (10), शिवम (6), अनस (4) बेदूपारा निवासी रमेश तथा रजवारे रामपुर निवासी कैलाश, दूधनाथ को वाहन से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed