{"_id":"644d664e48c772b3e70cc424","slug":"3332-students-appeared-in-navodaya-entrance-exam-sultanpur-news-c-13-1-208683-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 3,332 विद्यार्थियों ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 3,332 विद्यार्थियों ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा
Sun, 30 Apr 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी इंटर कॉलेज में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी।
सुल्तानपुर। जिले के चार केंद्रों पर शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हुई। आवेदन करने वाले 4,750 विद्यार्थियों में से 3,332 ने परीक्षा दी। 1,418 विद्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, केश कुमारी राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, रामरती इंटरमीडिएट कॉलेज द्वारिकागंज और रणवीर राजकुमार इंटरमीडिएट कॉलेज बरवारीपुर कादीपुर को केंद्र बनाया गया था।
प्रवेश परीक्षा के लिए 4,750 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। सुबह करीब 10 बजे से ही चारों परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी अभिभावकों के साथ पहुंच गए। केश कुमारी राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य शैलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई है। यह परीक्षा पास करने वाले बच्चों का कक्षा छह में दाखिला होगा।
विज्ञापन
सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 4,750 विद्यार्थियों में से 3,332 ने ही परीक्षा दी है। 1,418 ने परीक्षा छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों का प्रतिशत 70.14 है।