फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   327 workers arrived in the district from different states

विभिन्न प्रदेशों से जिले में पहुंचे 327 श्रमिक

Thu, 07 May 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
327 workers arrived in the district from different states
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण की महामारी झेल रहे महाराष्ट्र समेत अन्य प्रांतों से करीब 327 श्रमिक व अन्य लोग बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचे हैं। जिले में पहुंचने पर इनकी विभिन्न विद्यालयों में स्क्रीनिंग कराई गई। प्रशासन के निर्देश पर इन्हें होम क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में परदेसियों के आने का क्रम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बुधवार की शाम से लेकर बृहस्पतिवार की शाम तक महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक समेत अन्य प्रदेशों के करीब 327 लोग जिले में बस से लाए गए।
विज्ञापन

श्रमिकों व अन्य क्षेत्रों के लोगों को पहले लखनऊ ट्रेन से लाया गया। इसके बाद बसों से इन्हें जिले में पहुंचाया गया। विभिन्न विद्यालयों में बनाए गए सेंटर में श्रमिकों के पहुंचने पर चिकित्सकों की टीम ने इनकी स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस श्याम किशोर तिवारी के मुताबिक स्क्रीनिंग में सभी स्वस्थ पाए गए हैं। प्रशासन के निर्देश पर इन्हें होम क्वारंटीन के लिए घरों को भेजा जा रहा हैै। शासन के निर्देश पर गैर प्रांतों के श्रमिकों के लगातार पहुंचने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
स्वास्थ्य विभाग पर ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग का दबाव बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन के तीसरे फेज में बाहर फंसे श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस कड़ी में गुजरात से चलने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को सुबह 8.50 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

रेलवे के कंट्रोल रूम से ट्रेन के आने का शेड्यूल मिल गया है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने के निर्धारित समय का शेड्यूल मिला है। हालांकि यात्रियों की संख्या नहीं मिली है। श्रमिकों की संख्या की सूची, उनकी स्क्रीनिंग व क्वारंटीन करने की व्यवस्था में जिला प्रशासन के अधिकारी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed