{"_id":"5cdaffcbbdec2207853464ff","slug":"31557856203-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से दो लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से दो लाख के जेवरात चोरी
सुल्तानपुर । पूरेनिधऊ पुरवा गांव में सोमवार रात घर में घुसे चोरों ने करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह घर से दूर टूटा हुआ बक्सा मिला।
कूरेभार थाना क्षेत्र के पूरे निधऊ पुरवा गांव नथिवासी राम नरेश यादव सोमवार की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर मकान की बाहरी दीवार के सहारे छत के रास्ते आंगन में पंहुचे और तीन कमरों की कुंडी को बाहर से बंद कर दिया।
इसके बाद अलग-अलग कमरे मे रखी एक अटैची और बक्सा उठाकर दूर ले गए। चोर बक्से को तोड़कर उसमें रखे जेवरात व अन्य सामान समेट ले गए। मंगलवार की सुबह घर वाले सोकर उठे तो उन्हें कमरा बाहर से बंद मिला।
विज्ञापन
किसी तरह से कुंडी तोड़कर लोग बाहर निकले और इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।