{"_id":"599484d14f1c1bb6048b4596","slug":"31502905553-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देना होगा बेसिक फोन क्रियाशील होने का प्रमाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देना होगा बेसिक फोन क्रियाशील होने का प्रमाण
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देना होगा बेसिक फोन
क्रियाशील होने का प्रमाण
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। शासन के निर्देश पर मुख्य सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की अपने कार्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया है। मुख्य सचिव ने डीएम को पत्र भेजकर सभी जिला स्तरीय अफसरों के कार्यालय में लगे बेसिक फोन के क्रियाशील होने का प्रमाण पत्र मांगा है। इसके लिए 20 अगस्त तक की डेडलाइन तय की गई है। डीएम को जारी निर्देश में हफ्ते में एक दिन सभी कार्यालयों में फोन कर बेसिक फोन क्रियाशील होने और अधिकारियों के उपस्थिति की हकीकत जांचने के साथ इसकी मासिक रिपोर्ट देने को कहा गया है। मुख्य सचिव ने कमिश्नर को नियमित रूप से डीएम व एसपी के बेसिक फोन पर कॉल कर उनकी उपस्थिति और अनुपस्थिति के बारे में नियमित फीडबैक देने को कहा है। डीएम ने एडीएम ईश्वरचंद्र को समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालयों में बेसिक फोन के क्रियाशील होने की स्पष्ट रिपोर्ट दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।