{"_id":"594eb0b14f1c1ba3228b45ef","slug":"31498329265-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में चार घायल
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में चार घायल
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रणवीर नगर मजरे जंगल रामनगर निवासी संजय सिंह और राज सिंह के बीच काफी दिनों से रास्ते का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर शनिवार को संजय की मां ज्ञानमती और बहन ऊषा का राज सिंह व उनके परिवारीजनों से विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि राज सिंह ने अपने परिवारीजन प्रमोद सिंह, उमेश सिंह व गौरीशंकर के साथ मिलकर ज्ञानमती और ऊषा की पिटाई शुुरू कर दी। शोर पर बीच-बचाव करने पहुंचे संजय सिंह व उनके भाई अनूप को भी हमलावरों ने पीट दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।