फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   लापरवाही

लापरवाही

Sat, 17 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही
खेत में तार गिरने से जली मूंग की फसल
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना के बाद भी नहीं बंद हुई आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
धम्मौर (सुल्तानपुर)। खेत में हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से मूंग की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन ने सप्लाई नहीं बंद की। एक घंटे तक तार जलता रहा। अंत में ग्रामीणों ने यूपी 100 को इसकी जानकारी दी। रात का वक्त होने के कारण जनहानि नहीं हुई।

क्षेत्र के मनियारपुर गांव में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मूंग के खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। विद्युत तार गिरने से खेत में आग लग गई। आग से अजयवीर सिंह के खेत में बोई गई मूंग की फसल जल गई। खेत में आग की लपटों को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन के तार टूटने और आग लगने की सूचना पावर हाउस असरोगा को देकर बिजली सप्लाई बंद करने को कहा। इस पर पावर हाउस के कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद कर दी लेकिन कुछ देर के बाद फिर चालू कर दी। ग्रामीणों के दोबारा फोन करने पर असरोगा पावर हाउस के कर्मचारी ने कहा कि दबाव बनने की वजह से लाइन चालू कर दी गई है। तीसरी बार जब सब स्टेशन, जेई और एसडीओ को इसकी सूचना देने के लिए ग्रामीणों ने फोन किया तो किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। आग लगने के करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने यूपी 100 को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंची और उसने डीसीआरबी समेत पावर कॉर्पोरेशन के उच्चाधिकारियों से बिजली सप्लाई बंद करने के लिए वायरलेस और टेलीफोन पर सूचना दी। यूपी 100 व स्थानीय लोगों की मशक्कत के बाद भी अधिकारियों का फोन नहीं उठा। अंत में पुलिस व स्थानीय लोगों ने पावर हाउस पहुंच पावर सप्लाई बंद कराई। गनीमत यह थी कि तार रात में टूटकर गिरा था। पावर कॉर्पोरेशन के उदासीन रवैये से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed