{"_id":"6011ae528ebc3e33621b5780","slug":"3-855-corona-warriors-to-be-vaccinated-today-sultanpur-news-lko561879335","type":"story","status":"publish","title_hn":"3,855 कोरोना योद्धाओं को आज दी जाएगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3,855 कोरोना योद्धाओं को आज दी जाएगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में गुरुवार को 16 स्थानों पर बने 35 सेशन साइट पर 3,855 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसके लिए जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और 13 सीएचसी केंद्र बनाए गए हैं। प्रति सेशन साइट पर न्यूनतम 100 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
पहले फेज में जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके लिए प्राइवेट और सरकारी मिलाकर कुल 12 हजार 753 हेल्थ केयर वर्करों का पंजीयन किया गया है। 16 जनवरी को जिला महिला अस्पताल समेत तीन स्थानों पर 214 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई थी। 22 जनवरी को 1358 लोगों का टीका लगा था। 28 जनवरी से फिर वैक्सीनेशन शुरू किया जा रहा है।
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, टीवी क्लीनिक, दूबेपुर, बल्दीराय, धनपतगंज, अखंडनगर, दोस्तपुर, मोतिगरपुर, पीपी कमैचा, कादीपुर, जयसिंहपुर, लंभुआ, भदैंया, कूरेभार व कुड़वार सीएचसी को केंद्र बनाया गया है। इन 16 स्थानों पर कुल 35 सेशन साइट बनाए गए हैं। हर सेशन साइट पर न्यूनतम 100 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। बुधवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी के साथ ही अन्य चिकित्सकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
वैक्सीनेशन के पहले पैरामेडिकल स्टाफ लाभार्थी का ऑनलाइन सत्यापन करेगा। सत्यापन के बाद एक-एक कर लोगों को टीकाकरण कक्ष में भेजा जाएगा। टीकाकरण कक्ष में जाने से पहले संबंधित लोगों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद वैक्सीनेशन रूम में वैक्सीनेटर उन्हें टीका लगाएगी फिर लाभार्थी को करीब आधा घंटे पर्यवेक्षण कक्ष में रखा जाएगा। उसके बाद वे घर जा सकेंगे।
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को कुल 16 स्थानों पर बने 35 सेशन साइट पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर सेशन साइट पर तीन स्वास्थ्य कर्मी, सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी और एक स्वास्थ्य कर्मी को सहयोग में रखा गया है। कुल 3,855 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।