{"_id":"684b2bb7a13fc03bc8009122","slug":"2866-lakh-found-misappropriated-in-chandpur-saidopatti-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-134928-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चांदपुर सैदोपट्टी में 28.66 लाख का मिला दुरुपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चांदपुर सैदोपट्टी में 28.66 लाख का मिला दुरुपयोग
Fri, 13 Jun 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार के चांदपुर सैदाेपट्टी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में 28.66 लाख रुपये के सरकारी धनराशि का दुरुपयोग मिला है। समाज कल्याण अधिकारी ने जांच के बाद रिपोर्ट पंचायतीराज विभाग को दे दी है।
गांव के राजेश कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की थी। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को जांच के लिए नामित किया था। जांच में नाली निर्माण, मिट्टी कार्य, तालाब खोदाई, इंटरलॉकिंग व खड़ंजा निर्माण में वित्तीय अनियमितता मिली है। सर्वाधिक धनराशि करीब पांच लाख रुपये का दुरुपयोग तालाब के खोदाई कार्य में मिला है।
गड़बड़ी में ग्राम प्रधान अमर बहादुर यादव और पंचायत सचिव लालचंद को जिला समाज कल्याण अधिकारी ने आरोपी बनाया है। जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि जांच रिपोर्ट में वित्तीय गड़बड़ी मिली है। ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव का नोटिस जारी करके जवाब मांगा जाएगा।