फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   2800 minority students deprived of scholarship

Sultanpur News: 2800 अल्पसंख्यक छात्र छात्रवृत्ति से वंचित

Tue, 15 Aug 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 15 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
2800 minority students deprived of scholarship
सुल्तानपुर। बीते वित्तीय वर्ष के अल्पसंख्यक वर्ग के करीब 2800 छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हो गए हैं। शासन ने छात्रों के आवेदन वापस कर दिया है। आधार लिंक, बायोमीट्रिक व आधार प्रमाणीकरण कराते हुए दोबारा आवेदन मांगे हैं। इससे छात्रों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में संचालित 57 मदरसों से बीते वित्तीय वर्ष में करीब 2800 छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। वित्तीय वर्ष बीत गया लेकिन छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली। अब अल्पसंख्यक निदेशालय ने अचानक छात्रों के आवेदन वापस कर दिए हैं। विभाग को दोबारा ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश दिए हैं। इससे पहले मदरसों का प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दोबारा आवेदन में छात्रों के बैंक खातों को आधार से लिंक कराते हुए आधार प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया। साथ ही छात्राें के आवेदन पर बायोमीट्रिक कराने का निर्देश दिया। आवेदन वापस होने की जानकारी मिलने पर छात्रवृत्ति से वंचित अल्पसंख्यक छात्रों को झटका लगा है। दोबारा आवेदन को लेकर छात्र संशय व परेशानी में हैं। कुछ छात्रों को छात्रवृत्ति में मिलने वाली एक हजार रुपये धनराशि के नहीं मिलने का अंदेशा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 तक होंगे आवेदन
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में आवेदन करने वाले छात्र 20 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद उनके आवेदन को संस्तुति करके भेजा जाएगा। संस्तुति के बाद ही छात्रवृत्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed