फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   270 out of 4174 candidates won the race

4174 अभ्यर्थियों में 270 ने रेस में हासिल की कामयाबी

Tue, 05 Nov 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
270 out of 4174 candidates won the race
अमेठी। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुंडी के भर्ती ग्राउंड पर चल रही सेना भर्ती के दूसरे दिन मंगलवार को महाराजगंज जनपद से आवेदन करने वाले 5656 अभ्यर्थियों में 4174 ने दौड़ में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इसमें 270 अभ्यर्थी दौड़ में सफल रहे। सेना भर्ती को सकुशल संपन्न कराने के लिए आसपास के कई जनपदों की पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
समस्याओं से निपटने के लिए भर्ती ग्राउंड के आसपास लगभग आधा दर्जन कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। सभी कंट्रोल रूम पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। घुड़सवार पुलिस की भी तैनाती की गई है। ये सीआरपीएफ कैंप के चारों तरफ निगरानी करते रहते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को तीसरे दिन होने वाली सेना भर्ती में बस्ती व अंबेडकरनगर जनपद के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। बस्ती जिले से कुल 4810 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें भानपुर तहसील से 305, हरैया से 2306, बस्ती से 2178, रुदौली से 213 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की चार तहसीलों में सिपाही जीडी के 2968, सिपाही तकनीकी के 293, सिपाही क्लर्क के 519, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट के 279, सिपाही ट्रेडमैन के 943 अभ्यर्थी शामिल हैं।

अंबेडकरनगर जनपद के 5014 अभ्यर्थियों में टांडा तहसील के 656, आलापुर के 1389, जलालपुर के 1018, अकबरपुर के 930, भीटी के 829 युवा शामिल हैं। इसमें सिपाही जीडी के 3017, सिपाही तकनीकी के 262, सिपाही क्लर्क के 362, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट के 197 व सिपाही ट्रेडमैन के 984 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed