{"_id":"670c417eef600cff6f061004","slug":"26-passengers-boarded-the-bus-14-without-ticket-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-120676-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बस में 26 यात्री सवार, 14 मिले बेटिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बस में 26 यात्री सवार, 14 मिले बेटिकट
Mon, 14 Oct 2024 03:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी डिपो से सुल्तानपुर आ रही एक बस में शुक्रवार को गोरखपुर के प्रवर्तन दल ने चेकिंग की। चेकिंग में 14 यात्री बेटिकट मिले। प्रवर्तन दल ने जानकारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुल्तानपुर को भी दी। अधिकारी अब परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं।
शुक्रवार की देर शाम अमेठी डिपो से बस संख्या यूपी 36 टी 1754 रवाना की गई। बस को चालक शिव मोहन व परिचालक मान सिंह सुल्तानपुर लेकर आ रहे थे। बस पर 26 यात्री सवार थे। अंकारीपुर के पास पहुंचने पर करीब पौने आठ बजे बस को प्रवर्तन दल गोरखपुर ने रोका। बस चेकिंग में 14 यात्री बगैर टिकट यात्रा करते पकड़े गए। चालक-परिचालक से जवाब मांगा तो कुछ बता नहीं सके। गोरखपुर के यातायात निरीक्षक विजय प्रकाश, सहायक यातायात निरीक्षक रामू प्रसाद व रविंद्र प्रकाश ने जांच रिपोर्ट तैयार कर सुल्तानपुर व अमेठी डिपो के एआरएम को दी है।
सुल्तानपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि अमेठी डिपो के एआरएम से वार्ता हुई है। नौ से अधिक बिना टिकट यात्रा कराने वाले परिचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले सुल्तानपुर डिपो के एक एटीआई को क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या ने बिना टिकट यात्रा कराने के आरोप में निलंबित किया था। कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था। अब देखना है कि इस मामले में विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई की जाएगी।