फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   25 thousand employees will celebrate Diwali by taking advance salary

एडवांस वेतन लेकर दिवाली मनाएंगे 25 हजार अधिकारी-कर्मचारी

Fri, 18 Oct 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
25 thousand employees will celebrate Diwali by taking advance salary
सुल्तानपुर। पहली बार जिले के करीब 25 हजार अधिकारी-कर्मचारी एडवांस वेतन लेकर दिवाली मनाएंगे। शासन के निर्देश पर विभागों में वेतन बिल बनाने का कार्य तेज हो गया है। कोषागार ने 23 अक्तूबर तक विभागीय आहरण वितरण अधिकारियों से वेतन बिल मांगा है।
विज्ञापन

शासन ने इस बार सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिवाली त्योहार के पहले वेतन व बोनस देने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश पर विभागों में कर्मचारियों व अधिकारियों को दिवाली के त्योहार पर माह पूरा हुए बिना ही एडवांस वेतन देने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर कोषागार ने विभागों से 23 अक्तूबर तक कार्यालय में वेतन बिल मांगा है। पत्र व शासन के निर्देश को देखतेे हुए स्वास्थ्य, विकास, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, कलेक्ट्रेट समेत अन्य विभागों में वेतन बिल बनाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषागार विभाग के मुताबिक जिले में 63 विभागीय कार्यालय हैं। शासन के पत्र पर 63 आहरण वितरण अधिकारियों से वेतन बिल मांगा गया है। इन्हें 23 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। निर्देश के बाद कोषागार में वेतन बिल आने शुरू हो गए हैं।
जिले के विभिन्न विभागों में करीब 25 हजार अधिकारी-कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। इसमें माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षा के कर्मचारी व शिक्षक भी शामिल हैं। कोषागार विभाग के मुताबिक सभी विभागों में वेतन बिल बनाए जा रहे हैं।

विभागों से बोनस व डीए का भी बिल मांगा गया है। जो विभाग डीए व बोनस का बिल उपलब्ध कराएंगे उन्हें डीए व बोनस का भुगतान भी किया जाएगा।
शासन के निर्देश के क्रम में करीब 2100 पेंशनरों को भी पेंशन देने की तैैयारी कोषागार विभाग में चल रही है। कोषाधिकारी ने बताया कि सभी पेेंशनरों को दिवाली के पहले पेंशन उनके खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed