Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   25 buses sent to Gorakhpur; passengers left in distress

Sultanpur News: गोरखपुर भेजीं 25 बसें, यात्री हुए बेहाल

Sat, 21 Nov 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 21 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
25 buses sent to Gorakhpur; passengers left in distress
सुल्तानपुर। गोरखपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के लिए परिवहन निगम की 25 बसें भेजने से शुक्रवार को जिले के यात्रियों को भारी परेशानी हुई। सुबह से शाम तक विभिन्न रूटों पर बसों की कमी बनी रही। रोडवेज परिसर में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों को मजबूरी में अधिक किराया देकर निजी वाहनों से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

गोरखपुर में 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करने का कार्यक्रम था। शासन ने अयोध्या मंडल से 100 बसों की मांग की थी, जिसमें सुल्तानपुर डिपो की 25 बसें शामिल थीं। ये बसें बृहस्पतिवार सुबह नौ से दोपहर 12 बजे के बीच गोरखपुर भेजी गईं। सुल्तानपुर डिपो के बेड़े में कुल 156 बसें हैं, जिनमें 95 निगम की हैं। 25 बसों के बाहर जाने से शुक्रवार को उपलब्ध बसों की संख्या घट गई। अखंडनगर, अयोध्या और अकबरपुर जैसे रूटों पर जाने वाले यात्रियों को समस्या हुई। स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि बसों की कमी से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद
दिल्ली से आए राजमणि को अखंडनगर जाने के लिए एक घंटे से अधिक इंतजार के बाद भी बस नहीं मिली। एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार रात तक सभी 25 बसें डिपो लौट आएंगी। शनिवार से बसों की उपलब्धता सामान्य हो जाएगी। इससे यात्रियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed