फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   24 registries to be checked by committe.

जिले की 25 बड़ी रजिस्ट्रियों की जांच के लिए टीम गठित

Wed, 26 Aug 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 26 Aug 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। राजस्व कोषागार को 2.4 करोड़ रुपये का झटका लगने के मामले में प्रशासन सक्रिय हो उठा है। डीएम के आदेश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने जिले के 25 बड़े बैनामों की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। संबंधित उपजिलाधिकारियों को जांच टीम का प्रभारी बनाया गया है। टीम को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। स्टांप चोरी की पुष्टि पर कर्मचारियों के विरुद्ध कारवाई तय मानी जा रही है।

विज्ञापन



जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व डीएस उपाध्याय से राजस्व कोषागार में अर्थ की आई कमी के प्रकरण में पूछताछ की। डीएम के आदेश पर एडीएम ने जुलाई-अगस्त माह में हुए 25 बड़े बैनामों की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। टीम को बैनामे में लगे स्टांप, टिकट व शुल्क की जांच करने को कहा गया है। टीम की अध्यक्षता संबंधित उपजिलाधिकारियों को सौंपी गई है। निर्देश हैं कि रास्ते की चौड़ाई कम दिखाने, आबादी क्षेत्र की भूमि को कृषि योग्य दिखाने, नगर पालिका की जमीनों को ग्रामीणांचल की दिखाने की जांच की जाए।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed