फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   34.74 करोड़ से शहर में कराए जाएंगे विकास कार्य

34.74 करोड़ से शहर में कराए जाएंगे विकास कार्य

Sat, 23 Feb 2019 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
34.74 करोड़ से शहर में कराए जाएंगे विकास कार्य
सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद में शनिवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में गहमागहमी के बीच 34.74 करोड़ का बजट पेश किया गया। सदन में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट पर पांच सभासदों ने आपत्ति करते हुए हंगामा भी किया।
विज्ञापन



बजट के पक्ष में 18 सभासदों ने समर्थन किया। आधे से अधिक सभासदों के समर्थन से बजट पास हो गया। शहर के स्वीकृत बजट में सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति व सड़क निर्माण पर विशेष फोकस किया गया है।
विज्ञापन



नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने 23 सभासदों की मौजूदगी में बजट पेश किया। बजट पेश होते ही कुछ सभासद बागी तेवर में आ गए। पांच सभासदों ने लिखित रूप से अपना विरोध दर्ज कराया। 18 सभासदों की सहमति के बाद नगर पालिका बोर्ड ने 34 करोड़ 74 लाख 56 हजार 500 रुपये का बजट पास कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार, मनीष जायसवाल, राजदेव शुक्ला समेत अन्य कई सभासद मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 का अनुमानित व्यय 41.25 करोड़ रुपये था। इसमें जनवरी माह तक 15.88 करोड़ रुपये खर्च किया गया है।


विरोध करने वाले सभासदों का आरोप है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में सभी कार्य मनमाने व नियम विरुद्ध ढंग से शामिल किए गए हैं। बैठक में नगर पालिका के महत्वपूर्ण विषय सफाई, विद्युत व पेयजल की कार्य योजना पर कोई चर्चा ही नहीं की गई।



बैठक को नगर पालिका अध्यक्ष ने मनमाने ढंग से कराते हुए मात्र 20 मिनट में खत्म करा दिया। इसमें शहर की मुख्य समस्याओं पर भी विचार-विमर्श नहीं हो सका। विरोध दर्ज कराने वाले सभासदों में अमोल बाजपेयी, मंजू सिंह, सज्जाद खान, सुधीर तिवारी, अजय सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed