फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बैंकों के 42 शाखा प्रबंधकों से जवाब तलब

बैंकों के 42 शाखा प्रबंधकों से जवाब तलब

Fri, 08 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
बैंकों के 42 शाखा प्रबंधकों से जवाब तलब
42 बैंक शाखा प्रबंधकों से जवाब तलब
विज्ञापन


क्रासर

आधार लिंकअप में लापरवाही बरतने का मामला

फोटो संख्या-21

अमर उजाला ब्यूरो

गौरीगंज। सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना ऋण मोचन में केसीसी धारकों का ऋण खाते से आधार लिंकअप में लापरवाही बरतना 42 शाखा प्रबंधकों को भारी पड़ा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान 50 प्रतिशत से कम खातों में आधार फीड होने का मामला प्रकाश में आने पर डीएम का पारा चढ़ गया। नाराज डीएम ने सभी प्रबंधकों को तीन दिन में शत-प्रतिशत आधार कार्ड लिंकअप करवाने के साथ जवाब देने का आदेश दिया है।

ऋण मोचन योजना को सफल बनाने की कोशिश में जुटे डीएम योगेश कुमार के आदेश की अवहेलना करना जिले की विभिन्न बैंकों के 42 शाखा प्रबंधकों को भारी पड़ गया। कई बार बैठक व आदेश के बावजूद शाखा प्रबंधकों की ओर से आधार कार्ड फीडिंग में रुचि नहीं लेने की जानकारी होने पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम योगेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में 42 शाखा प्रबंधकों की ओर से 50 प्रतिशत से भी कम आधार कार्ड लिंकअप नहीं होने का मामला प्रकाश में आने पर डीएम नाराज हो गए। नाराज डीएम ने सभी प्रबंधकों को तीन दिन में शत-प्रतिशत केसीसी धारकों का आधार कार्ड खाते से लिंकअप करवाते हुए समुचित जवाब देने का आदेश दिया है। डीएम ने डेडलाइन में शत-प्रतिशत ऋण खातों के आधार से लिंकअप नहीं होने तथा जवाब समुचित नहीं मिलने की दशा में विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मनमोहन शुक्ल, डीआईओ शिवदर्शन यादव सहित सभी बैंकों के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed